प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दौरान अमेरिका पहुंच गए. बेस पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए मौजूद शीर्ष अधिकारियों में भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा और दक्षिण तथा मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री निशा बिस्वाल शामिल थे. इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय मूल की दिवंगत अमेरिकी अंतिरिक्ष यात्री कल्पना चावला को भी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद ब्लेयर हाउस में पीएम मोदी को चोल वंश से जुड़ी अनोखी भेंट मिली. यही नहीं अमेरिका ने तस्करों से बरामद 12 प्राचीन मूर्तियां भारत को लौटाईं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।