हाफिज सईद ने फिर उगला जहर
(International)

भारत-अमेरिका की नजदीकियों से आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सरगना और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद बौखला गया है। उसने भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला है। सईद ने एक रैली के दौरान भारत में परमाणु बम गिराने की धमकी दी है। हाफिज सईद की रैली का वीडियो सोमवार को मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसका खुलासा नहीं हो सका। मीडिया में जारी वीडियो में भारत को धमकी देते हुए हाफिज ने कहा,श्भारत पाकिस्तान को अब वो पुराना वाला पाक न समझे। ये 1971 वाला पाकिस्तान नहीं है, बल्कि यह परमाणु ताकत से दक्ष पाकिस्तान है। अमेरिका भारत के हवाई अड्डों पर ड्रोन तैनात कर रहा है, जिससे पाकिस्तान के शहरों पर हमला किया जा सके। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान अपने ड्रोन से भारत पर परमाणु हमले करेगा। हमारे पास पूरे भारत के लिए काफी ड्रोन हैं।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।