अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 दिनों की अमेरिका यात्रा में सबसे खास दिन आज होगा. प्रधानमंत्री मोदी का आज अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. यह वही अमेरिकी कांग्रेस है, जिसने 2005 में मोदी के अमेरिका आने पर रोक लगाई थी. लेकिन, अब उसी कांग्रेस के मोदी होंगे मेहमान. वॉशिंग्टन डीसी के कैपिटल हिल की इमारत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. पूरी दुनिया की नजर पीएम मोदी के इस संबोधन पर होगी. जिस तरह भारत में संसद है उसी तरह वहां अमेरिकी कांग्रेस है. इसमें सीनेट और प्रतिनिधि सभा नाम से दो सदन होते हैं. औऱ सभी बड़ी नीतियों पर अंतिम मुहर अमेरिकी कांग्रेस में ही लगती है. जानकारों के अनुसार सिर्फ ओबामा नीति नहीं बनाते उनकी नीति यूएस कांग्रेस में बनती है. इसलिए जरूरी है कि यूएस कांग्रेस को साथ में रिलेशन हो.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।