अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा चीन के विरोध को नजरअंदाज करते हुए बुधवार को व्हाइट हाउस में दलाई लामा से मुलाकात करेंगे। ओबामा के इस कदम के कारण निर्वासित तिब्बती धर्मगुरू को अलगाववादी मानने वाले चीन की त्योरियां चढ़ सकती हैं। राष्ट्रपति के कल जारी कार्यक्रम के अनुसार ओबामा आज सुबह व्हाइट हाउस में दलाई लामा से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात व्हाइट हाउस के मैप रूप में होगी, जिसमें प्रेस को आने की अनुमति नहीं होगी। तिब्बती धर्मगुरू इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। तिब्बती धर्मगुरू जब कभी अमेरिकी राजधानी में होते हैं तो अमेरिका के राष्ट्रपति आम तौर पर उनसे मुलाकात करते हैं। इससे पूर्व व्हाइट हाउस ने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति दलाई लामा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक गुरू होने के कारण उनसे मुलाकात करते हैं। हालांकि अमेरिका का मानना है कि तिब्बत चीन का अभिन्न हिस्सा है लेकिन दलाई लामा की अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ हर मुलाकात बीजिंग को नाराज कर देती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।