एनएसजी की सदस्यता पाने के लिए दमदार दावेदारी पेश कर रहे भारत को न्यूजीलैंड का साथ मिल सकता है. अमेरिकी राजनयिक दबाव के बाद न्यूजीलैंड ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत के समर्थन के लिए अपने रूख में नरमी दिखाई है. न्यूजीलैंड चाहता है कि इस समूह के विस्तार के लिए सिर्फ एक मानदंड आधारित प्रक्रिया हो और कोई भी देश एक समय के लिए अपवाद ना हो. जबकि तुर्की लगातार पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है. तुर्की की मांग है कि भारत और पाकिस्तान दोनों के आवेदनों पर समान रूप से विचार किया जाना चाहिए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।