हम चीन से पूछेंगे कि वह भारत की एनएसजी मेंबरशिप का विरोध क्यों कर रहा है-पुतिन
(International)
न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप यानी एनएसजी की मेंबरशिप पाने की कोशिश करे रहे भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। रूस ने साफ कर दिया है कि वो भारत को मेंबरशिप दिए जाने के दावे का समर्थन करेगा। रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने कहा- हम चीन से भी यह जरूर पूछेंगे कि वह भारत की मेंबरशिप का विरोध क्यों कर रहा है? बता दें कि एनएसजी देशों की अगली मीटिंग 20 से 24 जून तक सिओल में होगी एक इंटरव्यू के दौरान पुतिन ने भारत के समर्थन की बात कही है। रूस का समर्थन हासिल कर लेना भारत के लिए बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। एक लिहाज से देखा जाए तो अब सिर्फ चीन ही ऐसा बड़ा और ताकतवर देश है जो भारत की मेंबरशिप का विरोध कर रहा है। पुतिन ने कहा- सिओल में होने वाली मीटिंग में हम भारत की मेंबरशिप का मुद्दा उठाएंगे। इतना ही नहीं हम मीटिंग के दौरान चीन से ये जरूर जानना चाहेंगे कि वह भारत को इस एलीट ग्रुप का मेंबर बनाए जाने के प्रपोजल का विरोध क्यों कर रहा है? उन्होंने ये भी कहा कि भारत के अलावा जो दूसरे देश एनएसजी में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं, उनके बारे में भी विचार किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।