रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के प्रति पिछले डेढ़ माह में नकारात्मकता थोड़ी और बढ़ी है, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की इस पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की छवि पहले की ही तरह है। यह बात गैलप के एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कही गई है। जनमत सर्वेक्षण की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग मई के पहले हफ्ते में नकारात्मक 28 थी। यह जून के मध्य में बढ़कर नकारात्मक 33 हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।