ब्रिटेन के नागरिकों द्वारा ईयू से बाहर जाने का फैसला करने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि वह लोगों की इच्छा का सम्मान करते हैं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपना पद छोड़ने की इच्छा जताई और कहा कि तीन महीने बाद वह अपना पद छोड़ देंगे। ईयू से अलग होने के बाद ब्रिटेन को एक नया प्रधानमंत्री विकास की राह पर ले जाएगा। कैमरन ने कहा कि देश को नए नेतृत्व की जरुरत है। ईयू से ब्रिटेन से अलग होने का समर्थन करने वाला धड़ा, प्रधानमंत्री से पद छोड़ने की मांग कर रहा है। ऐसे में उनके पास और कोई विकल्प नहीं है। वोटिंग वाले दिन कैमरन ने लोगों से ब्रिटेन के ईयू में बने रहने की अपील की थी। लेकिन उनकी अपील को देश के लोगों ने नकारते हुए यूरोपियन यूनियन से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि जो फैसला जनमत संग्रह में आया है उसे संसद पास करेगी. इसके बाद यूरोपियन यूनियन के साथ अलग होने की शर्तों पर बातचीत का लंबा दौर चलेगा। ऐसे में अभी आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने में वक्त है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।