इस्तांबुल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्वचालित रायफलों से लैस आत्मघाती हमलावरों के कहर बरपाने के बाद तुर्की ने इसके लिए इस्लामिक स्टेट के जेहादियों को जिम्मेदार ठहराया। हमले में 42 लोग मारे गए जिनमें विदेशी नागरिक शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने हमले के दौरान आतंक और घबराहट भरे माहौल की जानकारी दी। हमलावरों ने अतातुर्क हवाईअडडे पर अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर खुद को उड़ा लिया। अतातुर्क हवाईअडडा यूरोप के व्यस्तम हवाईअडडों में से एक है और लगता है कि तुर्की के पर्यटन उद्योग को निशाना बना कर यह हमला किया गया। तुर्की के महत्वपूर्ण पर्यटक मौसम की शुरूआत के साथ हुए हमला देश में हुआ नवीनतम आतंकी हमला है। इस्तांबुल और राजधानी अंकारा में इससे पहले हुए हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट के जेहादियों या कुर्द विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।