ढ़ाका आतंकी हमले में एक भारतीय समेत 20 की मौत
(International)

बांग्लादेश के ढाका में एक रेस्टोरेंट में बीती रात हुए आतंकी हमले और रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 20 लोगों की मौत हुई है। ये खुलासा सेना के अधिकारियों ने किया। हालांकि 13 बंधकों को सेना ने मुक्त कराया जबकि 6 आतंकी मार गिराए। एक आतंकी को जिंदा भी पकड़ा है। वहीं भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट कर कहा है कि बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले में एक भारतीय लड़की, जिसका नाम तारुषी है, की मौत हुई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तारुषी की मौत पर दुख जताया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।