सऊदी के मदीना में इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में से एक, पैगंबर की मस्जिद के बाहर एक आत्मघाती बम हमले में चार सऊदी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के एक बयान में बताया गया कि सुरक्षाबलों को एक व्यक्ति पर संदेह हुआ, जो अल मस्जिद अल नबवी (पैगम्बर की मस्जिद) की ओर बढ़ रहा था। वह आगंतुकों की पार्किंग से होते हुए बढ़ा। उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने खुद को विस्फोटक वाली बेल्ट से उड़ा लिया बयान के अनुसार, विस्फोट में हमलावर मारा गया और चार सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई। विस्फोट की वजह से पांच अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। सऊदी अरब में एक साथ हुए कई हमलों को तीन आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया। देश में इस्लामिक स्टेट पहले भी घातक हमले कर चुका है। हालांकि आज के हमलों की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इस्लाम के पवित्र स्थलों में से एक मदीना में पैगंबर की मस्जिद के बाहर एक आत्मघाती विस्फोट किया गया। इसी स्थान पर मुहम्मद साहब को दफनाया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।