बांग्लादेश में ईद की नमाज के सबसे बड़े कार्यक्रम में धमाका
(International)
बांग्लादेश के उत्तर में आज ईद की नमाज के सबसे बड़े कार्यक्रम के नजदीक हुए बम विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत चार लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट किशोरगंज जिले के शोलाकिया में ईद की नमाज के लिए एकत्र हुए जनसमूह के करीब हुआ। वहां कम से कम दो लाख लोग एकत्र हुए थे। विस्फोट स्थल पर पुलिस के साथ गोलीबारी में एक संदिग्ध हमलावर के मारे जाने की भी खबर है। क्षेत्र के आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि एक कांस्टेबल मारा गया और कम से कम सात अन्य घायल हुए हैं। यह घटना ढाका में पिछले हफ्ते हुए सबसे भीषण आतंकी हमले में 20 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद हुई है। इस हमले में मरने वालों में एक भारतीय लड़की सहित ज्यादातर विदेशी नागरिक थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।