अफ्रीकी देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रिटोरिया के बाद अब जोहांसबर्ग पहुंच गए हैं. मोदी ने वहां भारतीय समुदाय को संबोधित किया और पीएम ने लोगों का स्वागत किया और गुजराती में केम छो बोलकर हाल चाल जाना....उन्होने कहा कि यह महात्मा गांधी की कर्मभूमि है.....दक्षिण अफ्रीका पवित्र धरती है.... आप भारतीय विरासत की संतान हैं....दक्षिण अफ्रीका ने मोहनदास को महात्मा बनाया......मोदी ने कहा कि हमे मूल्यों के लिए कष्ट झेलने वालों पर गर्व है.....16 साल की वलियम्मा को कौन भुला सकता है? प्रवासी भारतीयों ने अपने पूर्वजों की मेहनत से बहुत कुछ सीखा है.....और ये सत्याग्रह की जन्मभूमि है.....वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से हम जुड़े हुए है.....उन्होने आगे कहा कि हिंदी, तमिल गुजराती दक्षिण अफ्रीका के समाज को मजबूत कर रहे हैं.....दक्षिण अफ्रीका को गले लगाने वाला भारत पहला देश था....इससे पहले शुक्रवार को दिन में उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा से मुलाकात की. इसके बाद साझा रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और भारत नस्लीय अधीनता और औपनिवेशिक शासनकाल के खिलाफ एक साथ खड़ा है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।