जाकिर नाइक के पीस टीवी पर बांग्लादेश ने लगाया प्रतिबंध
(International)
मुंबई के मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक के पीस टीवी को बांग्लादेश ने बैन कर दिया है। नाइक के खिलाफ यह शेख हसीना सरकार की पहली बड़ी कार्रवाई है। नाइक के भड़काऊ उपदेशों को लेकर बांग्लादेश और भारत में जांच हो रही है। बता दें कि ढाका हमले को अंजाम देने वाले दो आतंकी उसकी स्पीच से इन्सपायर थे। इसके बाद से नाइक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। भारत में 9 टीमें जांच कर रही हैं। पीटीआई ने रविवार को रिपोर्ट दी-‘बांग्लादेश सरकार ने नाइक के पीस चैनल के टेलिकास्ट पर बैन लगा दिया है।’ इंडस्ट्रियल मिनिस्टर आमिर हुसैन अमू ने बताया-पीस टीवी बांग्ला पर बैन लगाने का फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। इसमें लॉ एंड ऑर्डर पर बातचीत हुई। बताया जाता है कि यह चैनल दुबई से अपलिंक होता है। यह पूरे एशिया में देखा जाता है। बांग्लादेश में नाइक के करोड़ों फॉलोअर्स हैं। यह बात खुद नाइक ने एक इंटरव्यू में स्वीकार की। इस चैनल का भारत में ऑनएअर लाइसेंस नहीं मिला है। कुछ ऑपरेटर इसे दिखाते हैं। भारत सरकार भी इस पर नजर रख रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।