आतंकी संगठन आईएस का गढ़ बना चुके बांग्लादेश से 260 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि लापता लोग आईएस से जुड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगर यह आशंका सही साबित हुई तो बांग्लादेश में बड़े आतंकी हमले का खतरा बढ़ जाएगा। लापता लोगों में ज्यादातर युवा हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंगलादेश की पुलिस लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। देश की सुरक्षा बल रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के प्रवक्ता मुफ्ती महमूद खान ने बुधवार को बताया कि इन युवकों की तलाश आतंकवादी हमले की घटना के बाद आतंकवादियों के विरूद्ध शुरू किये गए अभियान के अंतर्गत की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन लापता युवकों की तलाश की जा रही है उनमें से कई युवक सेवारत या अवकाश ग्रहण कर चुके सेना के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा व्यावसायियों के बेटे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।