चीन और पाकिस्तान के सीमा सैनिकों ने पहली बार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और शिन्जियांग प्रांत की सीमा पर संयुक्त गश्त की है। यह गश्त इन खबरों के बीच हुई है कि 100 से अधिक उइगर आईएसआईएस में शामिल होने के लिए इस अशांत क्षेत्र से भाग गए हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने संयुक्त गश्त के बारे में जानकारी दी जबकि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन के मुस्लिमों से कहा था कि वे अपने धर्म का पालन चीन के समाज एवं निर्देश के तहत करें। द पीपुल्स डेली आनलाइन ने आज करीब दर्जन भर तस्वीरें प्रकाशित की जिसका शीर्षक था शिन्जियांग प्रांत में पाकिस्तान की सीमा पुलिस बल के साथ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की सीमांत रक्षा रेजीमेंट ने चीन-पाकिस्तान सीमा पर एक संयुक्त गश्त की। तस्वीरों में दिखाया गया है कि दोनों ओर से सशस्त्र सैनिक कई क्षेत्रों में पैदल गश्त कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन-पाकिस्तान ने हाल के वर्षों में संयुक्त गश्त की है। हालांकि चीन के सैनिक क्षेत्र में 2014 से ही गश्त कर रहे हैं। यद्यपि इस संयुक्त गश्त और इस बारे में जानकारी मुहैया कराने वाला कोई आलेख नहीं आया है कि दोनों देश इसे शुरू करने के क्यों प्रेरित हुए लेकिन यह ऐसे समय आया है जब यह खबर आई है कि 100 से अधिक उइगर मुस्लिम आईएसआईएस में शामिल होने के लिए शिन्यिांग से निकले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।