जर्मनी के म्यूनिख शहर के ओलंपिया मॉल में गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक हमलावर भी बताया जा रहा है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल है। पुलिस के मुताबिक हमलावर ने हमला करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। चश्मदीदों ने बताया कि तीन संदिग्ध आतंकियों को हथियारों के साथ देखा गया है। हमलावरों ने ओलंपिक मॉल के अंदर कई लोगों पर गोलियां चलाई और इसके बाद एक मेट्रो स्टेशन की तरफ भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि म्यूनिख के मुख्य ट्रेन स्टेशन को खाली करा लिया गया है और शहर में बस एवं मेट्रो यातायात रोक दी गई है। पुलिस ने ट्विटर पर लोगों से उस इलाके में न जाने की अपील करते हुए बताया कि मॉल में पुलिस अभियान जारी है और अभी तक कोई भी हमलावर पकड़ा नहीं गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।