टेक्सास के बैस्ट्रोप स्थित एक अपार्टमेंट परिसर में गोलीबारी के बाद चार लोगों के शव बरामद हुए। बैस्ट्रोप काउंटी शेरिफ के कार्यालय की प्रवक्ता डॉन एडम्स ने बताया है कि घटना में मारे गए लोगों के अलावा एक बच्चा घायल भी हुआ है जिसे मामूली चोटें आई हैं। डॉन एडम्स ने बताया कि फिलहाल संदिग्ध या इस गोलीबारी को अंजाम देने के पीछे की वजहों के बारे में कोई विस्तत जानकारी उपलब्ध नहीं है। दक्षिण पूर्व ऑस्टिन से 35 मील दूरी पर स्थित बैस्ट्रोप में करीब 7,500 लोग रहते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।