बांग्लादेश में चार महिला आतंकी गिरफ्तार
(International)
बांग्लादेश पुलिस ने कैफे पर एक जुलाई हुए आतंकी हमले के मामले में रविवार को चार महिला आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। सिराजगंज से पकड़ी गईं इन महिलाओं की उम्र 18 से 30 साल के बीच की है। एसपी सिराज उद्दीन अहमद ने कहा कि सटीक सूचना के बाद किराये के एक घर में छापेमारी की गई। वहां से ग्रेनेड बनाने का विस्फोटक, क्रूड बम और जेहादी साहित्य बरामद हुआ है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है कि कैफे पर हुए हमले में उनकी क्या भूमिका थी। इससे पहले शुक्रवार को भी चार अन्य संदिग्ध आतंकी भी गिरफ्तार हुए थे। अलकायदा और आईएस ने हाल ही में ढाका में हुए कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है। दोनों ही गुट वर्चस्व की होड़ में धर्मनिरपेक्ष ब्लाॅगरों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।