हिलेरी क्लिंटन ने रचा इतिहास
(International)
हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी जीतकर इतिहास रच दिया। वह अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में किसी बड़ी पार्टी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं। विदेश मंत्री, प्रथम महिला एवं न्यूयार्क से सीनेटर रह चुकी हिलेरी ने फिलाडेल्फिया में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में पार्टी के कुल 4764 डेलीगेटस में से बहुमत का समर्थन हासिल करके उम्मीदवारी जीती। प्राइमरी चुनावों में हिलेरी के प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स ने अपने गृह राज्य वरमोंट की बारी आने पर हिलेरी के नामांकन का प्रस्ताव पेश किया और इस तरह उन्होंने गहरे मतभेदों से जूझ रही पार्टी के लिए एकता का अहम संदेश दिया। सैंडर्स ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पार्टी उम्मीवार के तौर पर हिलेरी के सर्वसम्मत नामांकन का रास्ता साफ करने के लिए नियमों के निलंबन की अपील की। उन्होंने कहा, मैं प्रस्ताव रखता हूं कि हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार नामांकित किया जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।