अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी अधिक योग्य-ओबामा
(International)
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आज रात डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन का समर्थन करेगे। उन्होंने कहा है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए किसी और की तुलना में वह ज्यादा योग्य हैं। व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए भाषण के अंशों के अनुसार, यहां डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ओबामा कहेंगे, मैं यह विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए किसी अन्य स्त्री-पुरष की तुलना में हिलेरी क्लिंटन ज्यादा योग्य हैं। वर्ष 2008 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान हिलेरी ओबामा की कड़ी प्रतिद्वंद्वी रही थीं। हिलेरी ने ओबामा के पहले कार्यकाल 2009 से 2012 के बीच विदेश मंत्री के रूप में काम किया था। नवंबर में होने वाले आम चुनाव के लिए मंगलवार को हिलेरी को औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना गया। इसके साथ ही वह किसी बड़े राजनीतिक दल से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनने वाली पहली महिला बन गयी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।