सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हासिल करने में राह में भारत को तगड़ा झटका लगा है. यूएन की आम सभा ने इस मसले पर फैसला अगले सत्र के लिए टाल दिया है. भारत, ब्राजील, जापान और जर्मनी के ग्रुप-4 ने आम सभा के इस फैसले पर निराशा जताई है. भारत ने जी-4 देशों के साथ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि यह ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि मौजूदा सत्र में इस मुद्दे को लेकर माहौल नहीं बनाया जा सका.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।