सार्क कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए राजनाथ सिंह 3 और 4 अगस्त को पाकिस्तान में होंगे। वे कॉन्फ्रेंस में हिस्सा तो लेंगे लेकिन पाकिस्तान के होम मिनिस्टर से वन टू वन मुलाकात नहीं करेंगे। समझा जा रहा है कि कश्मीर में हिंसा के बाद दोनों देशों के बीच हालिया तल्खी के कारण भारत ने यह स्टैंड लिया है। ऐसे मौकों पर अमूमन बाइलेट्रेल मीटिंग होती है। वहीं, इस्लामाबाद में राजनाथ की सिक्युरिटी के लिए 200 कमांडो मोर्चा संभालेंगे। इसमें पाक रेंजर्स भी शामिल होंगे। बता दें कि आतंकी हाफिज सईद ने धमकी दी है कि इंडियन होम मिनिस्टर के आने पर वह देश भर में प्रदर्शन करेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।