पाक पीएम ने दिया उकसाने वाला बयान
(International)
उधर पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि कश्मीर मुद्दा पाकिस्तान की विदेश नीति का आधार स्तंभ है। इस्लामाबाद में पाकिस्तानी राजदूतों के तीन दिवसीय सम्मेलन के समाप्ति सत्र में शरीफ ने कहा, स्वतंत्रता की इच्छा कश्मीरियों की रगों में दौड़ रही है। उन्होंने अपने राजदूतों से अपील की कि वे दुनिया को यह संदेश दें कि कश्मीर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला नहीं है। प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि आज का पाकिस्तान पहले की तुलना में दुनिया से अधिक जुड़ा हुआ है। शरीफ ने कहा, ‘कश्मीर स्वतंत्रता आंदोलन की नई लहर का गवाह है।’ साथ ही उन्होंने राजनयिकों से कहा कि कश्मीर भारत का आतंरिक मुद्दा नहीं है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राजनयिक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शरीफ ने यह बात कही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।