रियो ओलंपिक में साइकिलिंग ट्रैक के पास जोरदार धमाका
(International)
रियो ओलंपिक के पहले दिन शनिवार को साइकिलिंग ट्रैक के पास जोरदार धमाका हुआ। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रियो धमाके के बाद ट्वीट कर कहा कि वह भारतीय राजदूत सुनील लाल के संपर्क में हैं और रियो में सभी भारतीय सुरक्षित हैं रॉयटर्स ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया है कि धमाके की आवाज साइकिलिंग मेन्स ट्रैक के पास सुनी गई है। हालांकि धमाके के वक्त साइकिलिंग ट्रैक के पास कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था। इस धमाके के बाद पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा है। बम निरोधक दस्ता घटनास्थल की जांच कर रहा है। विस्फोट की वजह के बारे में अब तक कुछ जानकारी नहीं मिली है। पिछले ही दिनों बम निरोधक दस्ते ने रियो में कुछ लावारिस बैग बरामद किए गए थे, जिनमें कम क्षमता वाली विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।