हाफिज सईद का यूट्यूब अकाउंट बंद
(International)
मुंबई ब्लास्ट के मास्टर माइंड और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद का यूट्यूब अकाउंट बंद कर दिया गया है. सोशल मीडिया का उपयोग करके दहशत फैलाने वाले आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया सईद पर ट्विटर के बाद अब यूट्यूब ने भी गाज गिराई है.. इस पर आतंकी सईद लगातार अपने स्पीच के वीडियो अपलोड करके भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था. जानकारी के मुताबिक, यूट्यूब चैनल ने हाफिज के स्पीच के सभी वीडियो के यूआरएल को भी ब्लॉक कर दिया है. इस वीडियो में भारत के खिलाफ लोगों को भड़काने के लिए इस्तमाल किया जाता था. बताते चलें कि पाकिस्तान में बैठा हाफिज हमेशा भारत के खिलाफ साजिश रचता रहता है. भारत में कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले इस आतंकी के संगठनों जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा को संयुक्त राष्ट्र ने 2008 में प्रतिबंधित कर दिया था. पाकिस्तान ने कई बार दबाव में आकर उसे गिरफ्तार तो किया लेकिन हर बार वह अदालत के सहारे छूटकर बाहर आ गया. 25 अगस्त 2009 को रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।