अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति बराक ओबामा और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सह संस्थापक करार देने के अपने बयान से पीछे हट गये हैं। इसबीच एक नए सर्वेक्षण से पता चलता है कि हिलरी के खिलाफ आठ नवम्बर को होने वाले आम चुनाव में ट्रम्प तीन महत्वपूर्ण राज्यों में अपना आधार खोते जा रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल और एनबीसी के जारी सर्वेक्षण के मुताबिक, इन निर्णायक राज्यों में ट्रम्प का समर्थन घटता जा रहा है। जनसंख्या के कारण राष्ट्रपति चुनाव में ये तीनों राज्य निर्णायक भूमिका अदा करेंगे। उधर ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी अपने उम्मीदवार के पक्ष में एकता बनाने की कोशिश में जुटी हुयी है। हालांकि अपने बयानों को लेकर ट्रम्प की आलोचना होती रहती है। हाल ही में न्यूयार्क के रीयल स्टेट के मालिक ट्रम्प ने ओबामा तथा हिलरेी की 2009 से 2013 तक की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा था कि इस नीति के कारण आईएस को बढ़ने का मौका मिला और उसने सीरिया तथा इराक के बड़े भूभाग पर कब्जा कर लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।