कश्मीर विवाद पर पाकिस्तान ने सोमवार को भारत को बातचीत का न्यौता दिया। बताया जाता है कि पाक उच्चायुक्त ने भारतीय उच्चायुक्त को बुलाकर एक चिट्ठी सौंपी है। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से ये जानकारी दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय उच्चायुक्त को सौंपी चिट्ठी में जम्मू-कश्मीर के मसले को हल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार भारत और पाक के बीच अंतरराष्ट्रीय बाध्यता का जिक्र किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।