नाइजीरिया में बोको हराम के 16 आतंकवादी मारे गए
(International)
अफ्रीकी देश नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में बोको हराम के कम से कम 16 आतंकवादी मारे गये हैं। सेना के प्रवक्ता कर्नल सनी उस्मान ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कल 16 आतंकवादी मारे गये। मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी और 11 जवान भी घायल हो गये। उस्मान ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर रखा है तथा उच्च स्तरीय सतर्कता बरती जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।