पाकिस्तान के साथ बातचीत सिर्फ आतंकवाद पर होगी
(International)
कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका देते हुए भारत ने कश्मीर मुद्दे पर बातचीत की उसकी पेशकश ठुकरा दी है. हालांकि, भारत ने विदेश सचिव स्तर की बातचीत का न्योता स्वीकार लिया है, लेकिन साथ ही स्पष्ट शब्दों में कहा है कि दोनों मुल्कों के बीच बात सिर्फ सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर होगी. दरअसल, पाकिस्तान ने भारत को कश्मीर मुद्दे पर विशेष वार्ता का प्रस्ताव दिया था. भारत ने इसका आधिकारिक जवाब सौंप दिया है. पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त ने इस्लामाबाद में पाक के विदेश सचिव से मुलाकात की है. उन्होंने पाकिस्तान की पेशकश पर भारत का जवाब सौंपा है. न्योता स्वीकार करने के साथ ही यह साफ हो गया है कि विदेश सचिव एस. जयशंकर अब अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात करने के लिए इस्लामाबाद जाएंगे. न्योते के जवाब में भारत ने यह साफ कर दिया है कि अभी जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकवाद का मुद्दा ही केंद्र में है, लिहाजा बातचीत इसी सिर्फ इसी मुद्दे पर होगी....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।