अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन निमोनिया से पीड़ित होने के कारण कुछ दिनों तक विश्राम करने के बाद गुरूवार से चुनाव प्रचार मुहिम में वापस शामिल होंगी। उनके चुनाव प्रचार मुहिम दल ने कल कहा, हिलेरी क्लिंटन उत्तर कैरोलिना के ग्रींसबोरो में 15 सितंबर, गुरूवार को भाषण देंगी और अमेरिका को लेकर अपने दष्टिकोण पर चर्चा करेंगी जो एकता के बल पर ज्यादा ताकतवर है। सीएनएन के अनुसार हिलेरी के प्रवक्ता निक मेरिल ने कहा, उन्होंने सभाओं एवं बैठकों के विवरण पढ़े, फोन कॉल कीं और राष्ट्रपति बराक ओबामा का फिलाडेल्फिया में दिया भाषण टीवी पर देखा 68 वर्षीय हिलेरी को गत शुक्रवार को निमोनिया होने के बारे में पता चला था और उन्हें चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने अपने चुनाव प्रचार कार्यक्रम के तहत काम करना जारी रखा। वह रविवार को ग्राउंड जीरो में बीमार पड़ गई और उन्हें न्यूयार्क में 9ध्11 हमला पीड़ितों की स्मृति सभा के बीच में से ही जाना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।