मुंबई हमले को लेकर भारत के पत्र पर पाक चुप्प
(International)
2008 के मुंबई हमले के मामले की सुनवाई तेज करने को लेकर भारत के पत्र पर पाकिस्तान ने चुप्पी साध ली है। विदेश सचिव एस. जयशंकर द्वारा लिखे गए इस पत्र में सुनवाई तेज करने के उपाय सुझाए गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि जयशंकर ने यह पत्र छह सितंबर को लिखा था और इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त ने अपने हाथों से यह पत्र पाकिस्तानी अधिकारियों को नौ सितंबर को सौंपा था। स्वरूप ने कहा कि अगर पाकिस्तान 26-11 के गुनहगारों को सजा दिलाने को लेकर गंभीर है, तो उसे भारत के सुझावों पर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में मुंबई हमले की सुनवाई लटकी हुई है। स्वरूप ने सलाह दी कि पाकिस्तान को आतंकवाद खत्म करने और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने पर होना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।