इस्लामाबाद के ऊपर उड़ रह हैं एफ 16 विमान उड़ान!
(International)
उरी हमले के बाद भारतीय सेना ने एलओसी पर आपातकालीन योजना को अंतिम रूप दे दिया है. उधर इस्लामाबाद से खबर है कि पाकिस्तान युद्ध की तैयारी कर रहा है. पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इस्लामाबाद के आसमान में एफ 16 विमान उड़ान भर रहे हैं.. इतना ही नहीं वो रौशनी के गोले भी छोड़ रहे हैं... हामिद मीर ने जानकारी दी कि इस घटना से इस्लामाबाद के लोग हैरान है. गुरुवार को पाकिस्तान में इस्लामाबाद और लाहौर के बीच काफी व्यस्त रहने वाले हाईवे के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था क्योंकि इस हाईवे पर पाकिस्तानी एयरफोर्स का दो दिवसीय अभ्यास चल रहा है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।