उड़ी हमला कश्मीर के हालात का रिएक्शन था-नवाज
(International)
नवाज शरीफ ने कहा है कि उड़ी हमला कश्मीर के हालात का रिएक्शन था। उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि वो बिना किसी सबूत के हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रहा है। यूएन जनरल असेंबली में मीटिंग के बाद देश लौटते वक्त नवाज ने लंदन में कहा- भारत बिना किसी सबूत के हमारे देश पर आरोप लगा रहा है, जबकि उड़ी हमला कश्मीर में हो रहे दमन का रिएक्शन है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दो महीने से लोग मारे जा रहे हैं, आंखें खो रहे हैं और इसी वजह से वहां बेहद गुस्सा है। भारत गैरजिम्मेदाराना बर्ताव कर रहा है और इल्जाम पाकिस्तान पर लगाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।