भारत में ब्रह्मपुत्र का प्रवाह प्रभावित नहीं होगा-चीन
(International)
बांध बनाने के लिए ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी का पानी रोकने को उचित ठहराते हुए चीन ने आज इन आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया कि इससे भारत में नदी का प्रवाह प्रभावित होगा. चीन ने कहा कि निचले इलाकों पर कोई विपरीत असर नहीं होगा. ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी शियाबुकु, जिसे स्थानीय तौर पर यारलंग जांगबो कहते हैं, पर बन रहे लाल्हो डैम परियोजना को जीविकोपार्जन के लिए महत्वपूर्ण बताया। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना तिब्बत में खाद्य सुरक्षा और बाढ़ से बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण है। शियाबुकु नदी पूरी तरह चीन में स्थित है। इसका पानी रोकने से भारत में ब्रह्मपुत्र का प्रवाह प्रभावित नहीं होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।