अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के मुद्दे पर तीखी बहस हुई। हिलेरी ने ट्रंप को पुतिन का कठपुतली करार दिया तो वहीं ट्रंप ने आरोप लगया कि वह पुतिन से चिढ़ती हैं क्योंकि पुतिन ने उन्हें हर मामले में पीछे छोड़ दिया है। हिलेरी और ट्रंप के बीच के बीच तीसरी एवं आखिरी राष्ट्रपति बहस लास वेगास के नेवाडा विश्वविद्यालय में हुई। भारतीय समयानुसार, यह बहस गुरुवार सुबह लगभग 6.30 बजे शुरू हुई। इस बहस की मेजबानी ‘फॉक्स न्यूज’ के पत्रकार क्रिस वॉलेस ने की। दोनों उम्मीदवारों ने 90 मिनट तक छह विषयों पर जबरदस्त बहस की। इन विषयों में राष्ट्रीय कर्ज और सामाजिक लाभ, आव्रजन, अर्थव्यवस्था, सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रपति पद के लिए विदेशी नागरिकों की योग्यता शामिल रही। यह बहस देश में आठ नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से 20 दिन पहले हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।