पाकिस्तान में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर सोमवार की देर रात आतंकी हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 59 पुलिस ट्रेनी और अफसरों की मौत हुई है। कई जख्मी हुए हैं। कहा जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिसवालों को बंधक बना लिया था। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी भी मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया इसमें से एक आतंकी ने सुसाइड जैकेट भी पहन रखी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।