पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने मसूद अजहर को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि वह पाकिस्तान में कई बम धमाकों में शामिल रहा है। पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल मुशर्रफ ने एक भारतीय चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि मसूद अजहर पाकिस्तान के विभिन्न बम धमाकों में शामिल रहा है। हालांकि उन्होंने चीन द्वारा मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित न करने को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।