भारत के साथ वार्ता को तैयार-पाकिस्तान
(International)
पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत के साथ परिणाम उन्मुखी और टिकाउ वार्ता को तैयार है. पाकिस्तान ने साथ ही भारत को द्विपक्षीय संबंधों में वर्तमान गतिरोध के लिए जिम्मेदार ठहराया और बातचीत के लिए पाकिस्तान की लगातार पहलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताने का उस पर आरोप लगाया. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि यह वर्तमान गतिरोध भारत के चलते है। पाकिस्तान ने हमेशा ही अधिकतम संयम और धैर्य की नीति का पालन किया है और उसने भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंधों के लिए संकेत दिये हैं लेकिन वह हठी और अहंकारी रहता है। उन्होंने कहा कि वार्ता की हमारी लगातार पेशकश पर कोई जवाब नहीं आया। हम परिणाम उन्मुखी और टिकाउ वार्ता के लिए तैयार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।