अगले साल अमेरिका के नए राष्ट्रनपति का पद संभालने वाले डॉनल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत अच्छे दोस्त बनेंगे और वह भारत के साथ रिश्तों् को मजबूत करने की दिशा में काफी काम करेंगे। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी भारत को अमेरिका का पूरा साथ मिलेगा। ये दावा किया है ट्रंप के एडवाइजर शलभ कुमार ने। शलभ ने कहा कि ट्रंप मेरे जरिए मोदी को जानते हैं और वह मोदी के बारे में और ज्यादा जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात के बारे में शलभ ने कहा कि जल्द ही ऐसा होगा, लेकिन फिलहाल ट्रंप बिजी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।