भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता
(International)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जापान दौरे से भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी मिली है। भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री के शिंजे आबे की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गये। इस मौके पर मोदी ने कहा कि भारत और जापान की रणनीतिक साझेदारी से समाज में शांति और समाज में बैलेंस आएगा। उन्होंने कहा कि भारत और जापान एक साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार है। जापान ने भारत की एनएसजी में सदस्यता के लिए पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।