रविवार को भिम्बर सेक्टर में 7 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के बाद नवाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश भारत की चालों के सामने झुकने वाला नहीं है। नवाज ने भारत को वॉर्निंग देते हुए कहा कि पाकिस्तान के सब्र को उसकी कमजोरी समझने की गलतफहमी ना पाली जाए। एलओसी पर जारी तनाव के बीच शरीफ ने मंगलवार को हाईलेवल सिक्युरिटी मीटिंग की। इसी मीटिंग में नवाज ने कहा कि अगर जंग जैसे हालात बनाने की कोशिश की गई तो पाकिस्तान अपनी रक्षा करने और हालात से निपटने की काबिलियत रखता है। नवाज ने फौज को भारत की फायरिंग का पूरी ताकत से जवाब देने को भी कहा है। नवाज ने सात पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने पर दुख जताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।