जापान में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी
(International)
जापान में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। ये भूकंप फुकुशिमा प्रांत के नजदीक आया है। सरकार ने लोगों से तटीय इलाकों से हटने की अपील की है। चेतावनी दी गई है कि सागर में तीन मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रिक्टर स्केल पर 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र फुकुशिमा से सत्तर किलोमीटर दूर जमीन से 11 किलोमीटर नीचे स्थित था। सरकार ने स्थिति का जायजा लेने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। भूकंप स्थानीय समय अनुसार आज सुबह 6 बजे आया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।