भारत और चीन में सहमति बनी कि वे अपनी सीमाओं को शांत एवं सुरक्षित रखेंगे। भारत के सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा के दौरान अपने समकक्ष सहित चीनी सेना के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की जिसमें यह सहमति बनी है। चीन की सेना द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अकसर आक्रमकता दिखाए जाने के बीच दोनों सेनाएं आपस में बातचीत कर रही हैं। अपनी चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत करते हुए जनरल सुहाग ने चीनी थलसेना के प्रमुख जनरल ली जुचेन से भेंट की। जनरल ली ने बेयी बिल्डिंग में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सुहाग का स्वागत किया। बाद में दोनों अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में परस्पर दिलचस्पी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।