क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का निधन
(International)

क्यूबा के पूर्व दिग्गज नेता फिदेल कास्त्रो का निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। बीबीसी के मुताबिक उनकी मौत की खबर वहां के एक टीवी ने चलाई है। फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति और पीएम दोनों रह चुके थे। कास्त्रो ने लगभग 50 साल तक क्यूबा की सत्ता संभाली। उसके बाद 2008 में उन्होंने अपने भाई राउल को आगे कर दिया। वह 1959 से 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री रहे और 1976 से 2008 तक वहां के राष्ट्रपति रहे। क्यूबा के मौजूदा राष्ट्रपति और फिदेल के भाई राउल कास्त्रो ने राज्य के टेलीविजन पर उनके निधन की जानकारी दी। राउल ने टीवी पर कहा, ‘क्यूबा क्रांति के नेता का शुक्रवार 22.29 पर निधन हो गया।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।