2000 और 500 रुपये के नए के बाद अब जल्द ही 50 और 20 रुपये के भी नए नोट आने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बात की घोषणा की है। हालांकि इस दौरान पुराने 50 और 20 रुपये के नोट चलते रहेंगे। अपनी नई घोषणा में आरबीआई ने कहा है कि 50 रुपये के नए नोट के पैनल नंबर में इनसेट लेटर्स नहीं होंगे। इसके अलावा 20 रुपये के नए नोट में भी पैनल नंबर के साथ ‘एल’ इनसेट लेटर होंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और 1000 हजार रुपये पुराने नोट बंद करने का फैसला किया था। ये नोट 9 नवंबर रात 12 बजे से चलन से बाहर कर दिये गए थे। जिसके बाद 500 और 2000 रुपये के नए नोट चलन में लाए गए थे।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।