ट्रंप की टीम में शामिल हुईं इंदिरा नूयी
(International)
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेप्सिको की चेयरमैन इंदिरा नूयी को अपनी स्ट्रेटेजिक एंड पॉलिसी फोरम में शामिल किया है। नूयी आर्थिक एजेंडे को लागू करने में सहयोग प्रदान करेंगी। फोरम का नेतृत्व निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीफन स्वार्जमान कर रहे हैं और इसमें जेनरल इलेक्ट्रीक के पूर्व सीईओ जैक वेल्च, स्पेस एक्स और टेसला के सीईओ एलोन मुस्क, उबर के सीईओ कालानिक, चेज के जैमी डिमॉन और जेनरल मोटर्स के सीईओ मैरी बारा शामिल हैं। ट्रंप ने कहा, “अमेरिका के पास दुनिया में सबसे अभिनव और अग्रणी कंपनियां हैं और आज इस फोरम में शामिल होने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अपने क्षेत्र में शीर्ष पर हैं।” उन्होंने कहा, “व्यापारिक माहौल में सुधार करने और पूरे अमेरिका में नए रोजगारों के सृजन के लिए मेरी सरकार निजी क्षेत्रों के साथ मिलकर काम करने जा रही है।” उल्लेखनीय है कि इंद्रा नूयी एक ऐसी बहुराष्ट्रीय कंपनी की प्रमुख हैं, जिसका सालाना राजस्व 63 अरब डॉलर है और इसमें 1.10 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।