तुर्की की राजधानी अंकारा में रूस के एंबेसडर आंद्रे कार्लोव की बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। कार्लोव को अंकारा में एक छोटे समारोह के दौरान गोली मारी गई। हमलावर ने गोली मारने के बाद धार्मिक नारे भी लगाए। हालांकि स्पेशल कमांडो की टीम ने हमलावर को तुरंत मार गिराया। अंकारा के मेयर के मुताबिक हमलावर तुर्की पुलिस में काम करता था। दरअसल आंद्र कार्लोव अंकारा में एक आर्ट एग्जीबिशन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान जैसे ही वे माइक के पास पहुंचे तभी बंदूकधारी ने उन पर गोली चला दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।