दलाई लामा मामले पर चीन भड़का
(International)
तिब्बत के आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा की हाल में ही राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उसने भारत की ताकत पर सवाल खड़े करते हुए सीख दी है कि जब चीन के आंतरिक मामलों में दखल देने से पहले अमेरिका को दो बार सोचना होता है तो फिर भारत की क्या बिसात है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत को बिगड़ैल बच्चा बताया है और कहा है कि भारत के पास महान देश बनने की क्षमता है लेकिन इस देश का विजन अदूरदर्शी है। चीन ने इस मामले में मंगोलिया के हालिया प्रकरण का उदाहरण दिया है। बता दें कि दलाई लामा की मेहमाननवाजी कर चीनी कोप झेलने के बाद मंगोलिया ने कहा है कि वह तिब्बती धर्म गुरु को दोबारा देश का दौरा करने की इजाजत नहीं देगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।