घाटी में क्रिकेट खेलते आतंकियों का वीडियो हुआ वायरल, विकेट की जगह इस्तेमाल की एके-47
(JAMMUandKASHMIR, India) जम्मू-कश्मीर में लगातार तनाव की स्थिति बरकरार है। अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद सेना और सुरक्षा एजेंसियां घाटी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और आतंकियों के ठिकाने ढूंढ रही हैं। लेकिन इसी बीच आतंक्यों की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो सब क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की खास बात ये हैं कि ये आतंकी विकेट की जगह एके-47 का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस वीडियो के बाहर आते ही इसकी जांच शुरू हो गई है। राज्य पुलिस के साइबर सेल में डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह के वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। इसके साथ ही इसे देखकर लगता है कि यह वीडियो कोई ज्यादा पुराना नहीं है। इस जगह को देखकर अधिकारी यह अनुमान लगाते हैं कि यह पुलवामा और शोपियां जिले का कोई हिस्सा है।
अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हमले के बाद ऐसा कोई वीडियो आना बेहद अहम है। यह वीडियो घाटी में आतंकियों के गिरते मनोबल को बनाए रखने के लिए जारी किया गया लगता है। बीते वर्ष बुरहान वानी और उसके दोस्तों के भी ऐसे ही वीडियो वायरल हुए थे जिसमें वो बागों में घूमते और पिकनिक मनाते हुए दिखाई दे रहे थे। सुरक्षा अधिकारी इस वीडियो में दिखाई दे रहे आतंकियों कि शिनाख्त कर रहे हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।